Breaking News

होटल में युवक की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस जांच में जुटी

शाहजहांपुर। मो0आफाक । जनपद शाहजहॉपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र के बहादुरगंज स्थित स्वागत होटल में एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। सूचना पर एसपी सिटी ने सदर बाजार पुलिस के साथ मौका मुआयना किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड में ऋषिकेश के गंगानगर के गायत्री विला निवासी 47 वर्षीय गौरव सक्सेना की शाहजहांपुर के थाना चौक कोतवाली के मोहल्ला मोहम्मद जई में ससुराल है। गौरव सक्सोना बीती 01 फरवरी को बहादुरगंज स्थित स्वागत होटल के कमरा नंबर 107 में रूके थे। सोमवार शाम को होटल में उनका एक दोस्त भी मिलने आया था। आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे होटल का कर्मचारी नाश्ते के लिए पूछने गया तो कमरे के अंदर मृत अवस्था में गौरव कुर्सी पर बैठे थे और उनकी नाक से खून निकल रहा था। सूचना पर एसपी सिटी ने सदर बाजार पुलिस के साथ मौका मुआयना किया। वहीं, जानकारी मिलने पर गौरव की ससुराल वाले मौके पर आ गए, लेकिन उन्होंने किसी से भी बात करने से मना कर दिया। गौरव के परिजन सूचना मिलने पर ऋषिकेश से चल दिए हैं। पुलिस के अनुसार, मृतक के कमरे में दो शराब की बोतल थीं, जिसमें एक खाली थी। फिलहाल, पुलिस का कहना है कि परिजनों से पूछताछ और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद-उल-अज़हा की नमाज

शाहजहांपुर। मो0आफाक । शाहजहांपुर में ईद-उल-अजहा का त्योहार गुरुवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में …