vijay malya

विजय माल्या फिर से आए चर्चा में

लंदन । शराब कारोबारी विजय माल्या ऐसा नाम जो अपनी लक्ज़री लाईफ स्टाईल के लिए हमेशा जना जाता रहा है। ैअब एक बार फिर भारत में चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में यूट्यूबर राज शमानी को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें माल्या ने कई बड़े दावे किए हैं। विजय माल्या ने कहा, जब मैं भारत छोड़ रहा था तब मैंने वित्त मंत्री (तत्कालीन) अरुण जेटली को बताया कि मैं लंदन जा रहा हूं. मुझे जेनेवा में एक मीटिंग में शामिल होना है। मैं वापस आऊंगा. कृपया बैंकों से कहें वो मेरे साथ बैठकर सेटलमेंट कर लें।
विजय माल्या ने कहा कि उन्होंने ये दावा कभी नहीं किया कि उन्होंने अरुण जेटली के साथ बैठकर मुलाक़ात की है. ये सब बातें उन्होंने संसद में चलते-फिरते हुई मुलाक़ात में कही हैं।
इससे पहले साल 2018 में भी माल्या भारत छोड़ने से पहले अरुण जेटली से मिलने का दावा कर चुके हैं। हालांकि, उस वक्त अरुण जेटली ने उनके दावे को ख़ारिज कर दिया था। फिलहाल, विजय माल्या ब्रिटेन में रह रहे हैं। साल 2016 में भारत छोड़ने के बाद से भारतीय एजेंसियां ब्रिटेन के कोर्ट में माल्या को भारत लाने की क़ानूनी लड़ाई लड़ रही हैं।
माल्या पर आरोप है कि उन्होंने अपनी किंगफ़िशर एयरलाइन कंपनी के लिए बैंकों से क़र्ज़ लिया और उसे बिना चुकाए वो विदेश चले गए। क़र्ज़ की यह रकम क़रीब 10 हज़ार करोड़ रुपए बताई जाती है. किंगफ़िशर एयरलाइन ख़स्ताहाल होने के बाद बंद हो चुकी है। इस इंटरव्यू में माल्या ने रॉयल चौलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बनने की कहानी भी बताई। साथ ही उन्होंने भारत वापस आने को लेकर और उन्हें भगोड़ा कहे जाने पर भी जवाब दिया है।
माल्या ने इस इंटरव्यू को एक्स पर शेयर किया और किंगफ़िशर के कर्मचारियों से माफ़ी भी मांगी। उन्होंने लिखा, बीते नौ सालों में मैंने पहली बार इस पॉडकास्ट में अपनी बात कही है. मैं किंगफ़िशर एयरलाइंस के कर्मचारियों से माफ़ी मांगना चाहता हूं. साथ ही सच्चाई और तथ्यों के साथ जानकारी को स्पष्ट तौर पर रखना चाहता हूं.।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

इसराइल ने तेहरान में किए नए हमले

तेहरान । मध्य पूर्व में जबसे जंग शुरु हुई है तबसे लगातार तेज़ होती जा …