Breaking News

“वाहन के पेड़ से टकराने पर दो लोगो की मौत, 17 घायल”

शाहजहांपुर। मो0आफाक। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद में एक वाहन के रविवार को पेड़ से टकरा जाने से एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई और 10 महिलाओं समेत 17 लोग घायल हो गए है।

पुलिस ने बताया कि हरिद्वार निवासी आध्यात्मिक गुरु बाबा जय गुरुदेव के अनुयायी एक पिकअप से सीतापुर के नैमिषारण्य में सत्संग के लिए जा रहे थे लेकिन वाहन चालक को झपकी आ गई जिसके चलते वाहन सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गया।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा कोतवाली थाना अंतर्गत बरेली मोड़ के आगे सीतापुर मार्ग पर हुआ और हादसे में राधेश्याम (50) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को इलाज के लिए बरेली भेजा गया। जिनमें से एक महिला बैरमो (50) की भी उपचार के दौरान मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में 10 महिलाओं एवं पांच वर्षीय एक बच्चे समेत कुल 17 लोग घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार वाहन को जिला जज ने दिखाई हरी झंडी

शाहजहांपुर । मुबारक अली। शाहजहांपुर में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार के लिए प्रचार …