Breaking News

दो बाइक सवारों की टक्कर में तीन घायल, एक की मौत

शाहजहांपुर। मो आफाक । शुक्रवार को दो बाईकों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। दोनो बाईकों पर सवार चारो लोग घायल हो गए, सभी घायलों को निगोही सीएचसी लाया गया। जहां एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया गया। बांकी अन्य लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
पुलिस के मुताबिक आज दोपहर एक बजे के लगभग थाना निगोही क्षेत्र के ग्राम कुकाहा महमूदपुर निवासी सुधीर कुमार बाजपेई (48) पुत्र गंगादीन अपनी पत्नी आशा वर्कर पिंकी देवी के साथ निगोही किसी काम से आ रहा था। निगोही तिलहर मार्ग पर ग्राम जहानपुर पेट्रोल पंप के पास सामने बाइक से आ रहे ग्राम नकेड़ा थाना मोहम्मदी जिला खीरी निवासी दो भाई खुशीराम , हरिराम पुत्र गोविंद दोनों बाईकों की आमने सामने से टक्कर गई। घटना में दोनो बाईकों पर सवार चारो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने चारों को सीएचसी निगोही भिजवाया। जहां पर डॉक्टर नितिन चैधरी ने सुधीर कुमार बाजपेई को मृत घोषित कर दिया। वही खुशीराम की हालत गंभीर होने पर इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज शाहजहांपुर भेजा। मृतक का शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए शाहजहांपुर भेज दिया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

प्रेम प्रसंग में पति की हत्या, 3 माह बाद बगीचे से मिला शव

शाहजहांपुर। मुबारक अली । थाना सेहरामऊ दक्षिणी पुलिस ने अपहरण के बाद हत्या कर शव …