सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम को अंतरिम ज़मानत दी

नई दिल्ली । कई सालो से जेल में बंद आसाराम जेल से बाहर आने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे । उनको अब सुप्रीम कोर्ट ने 2013 के रेप केस मामले में अंतरिम ज़मानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने आसाराम को मेडिकल ग्राउंड पर ज़मानत दी है ।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक आसाराम को 31 मार्च तक अंतरिम ज़मानत मिली है। कोर्ट ने आसाराम को निर्देश देते हुए कहा कि ज़मानत पर जेल से बाहर रहने के दौरान वो सबूतों से छेड़छाड़ नहीं करेंगे. इसके अलावा वो अपने अनुयायियों से भी नहीं मिल सकेंगे।
महिला ने 2013 में आसाराम और सात अन्य लोगों के खि़लाफ़ बलात्कार और अवैध रूप से बंधक बनाने का मामला दर्ज कराया था। अभियुक्तों में से एक की मुकदमे की सुनवाई के दौरान मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में जुलाई, 2014 में चार्जशीट दायर की थी।
अहमदाबाद के चांदखेड़ा पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक आसाराम ने 2001 से 2006 के बीच पीड़िता महिला से अहमदाबाद शहर के बाहरी इलाके में स्थित आश्रम में कई बार दुष्कर्म किया गया था।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

इसराइल ने तेहरान में किए नए हमले

तेहरान । मध्य पूर्व में जबसे जंग शुरु हुई है तबसे लगातार तेज़ होती जा …