Breaking News
मृतक का फाईल फोटो

मलिहाबाद में दो बाइक की टक्कर में छात्र की मौत

करेंट मीडिया
मलिहाबाद। अर्सलान ख़ान । मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नबी पनाह हिम्मत खेड़ा के समीप पूर्व माध्यमिक विद्यालय के पास सोमवार देर रात दो बाइकों की टक्कर में छात्र अजय कुमार गौतम की मौत हो गई। घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, छात्र की मौत के बाद परिवार और गांव में मातम फैला हुआ है।
इंस्पेक्टर मलिहाबाद के मुताबिक, हिम्मत खेड़ा गांव निवासी अजय कुमार गौतम इंटरमीडिएट का छात्र था। सोमवार रात करीब 7-00 वह बाजार माधोवापुर से गोभी बेचकर घर लौट रहा था। पिता कल्लू गौतम ने बताया कि गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने बेटे को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि , राहगीरों की सूचना पर घटनास्थल में पहुंचे पुलिस ने बेटे को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुछ घंटे बाद बेटे ने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर मलिहाबाद में बताया छात्र के पिता खेती बाड़ी करते हैं जबकि मां मिथिलेश गृहणी है। अजय कुमार के परिवार में तीन बहनों का एकलौता भाई था। इस हादसे के बाद पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित परिवार की तरफ से अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही आरोपित बाइक सवार के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

ज्योतिबा फूले की 200वीं जयंती को लेकर पिछड़ों को साधने में जुटी कांग्रेस

लखनऊ। मो0ज़ाहिद। महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती (11 अप्रैल 2026) को भारत में बड़े …