राजभवन में खेल प्रतियोगितओं का आयोजन

लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा व मार्गदर्शन से परम्परागत खेलों को बढ़ावा दिये जाने के उद्देश्य से राजभवन, उत्तर प्रदेश में आयोजित किये जा रहेे परम्परागत खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक वर्ग में कबड्डी, बालक-बालिका वर्ग में कलर बाल प्रतियोगिता, बालक व पुरूष वर्ग की 25-50 मीटर लंगड़ी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन तथा आज तीसरे दिन कैरम पुरूष वर्ग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
उल्लेखनीय है कि विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी राजभवन में परंपरागत खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्यपाल जी द्वारा 03 जनवरी, 2025 को किया गया था। सभी खेल स्पर्धाओं में प्रतिभागियों द्वारा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है। आयोजित प्रतियोगिता से प्रतिभागियों में सकारात्मक खेल भावना का विकास व प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण का निर्माण हो रहा है।
इस अवसर पर राजभवन के अधिकारी/कर्मचारीगण, प्रतिभागी व अध्यासितगण उपस्थित रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

राज्यपाल ने रामनवमी के पावन अवसर पर दी शुभकामनाएँ

लखनऊः      प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने रामनवमी के पावन अवसर पर …