संभल जा रहे राहुल गांधी को गाज़ीपुर बॉर्डर पर रोका गया

नई दिल्ली । तारिक़ खान । जबसे संभल में हिंसा हुई तब से विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है । विपक्ष के नेता लगातार संभल जाकर हिंसा से प्रभावित लोगो से मिलना चाह रहे हैं । लेकिन प्रशासन किसी को भी संभल जाने के इजाज़त नहीं दे रहा है । आज लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश के संभल जाने के दौरान दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की ग़ाज़ियाबाद सीमा पर रोक लिया गया है। उनके साथ वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य कांग्रेस नेता भी थे। ये सभी नेता बीते दिनों हिंसा से प्रभावित रहे संभल जा रहे थे।

राहुल गांधी को रोके जाने पर कांग्रेस की तरफ से एक वीडियो ट्वीट किया गया है। कांग्रेस ने कहा है, नेता विपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव व सांसद प्रियंका गांधी जी संभल में पीड़ित परिवारों से मिलना चाहते हैं। यूपी सरकार पुलिस और प्रशासन लगाकर उन्हें रोक रही है। आखिर यूपी सरकार को किस बात का डर है? कौन सी ऐसी बात है जो छिपाई जा रही है़़़़?
मंगलवार को ही संभल के ज़िलाधिकारी ने पड़ोस के चार ज़िलों गाज़ियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर और अमरोहा के प्रशासन से राहुल गांधी को रोकने के लिए चिट्ठी लिखी थी। चिट्ठी में लिखा गया, 29 नवंबर से 10 दिसम्बर तक संभल में किसी बाहरी व्यक्ति के प्रवेश पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंध लगा दिया गया है।
राहुल गांधी की गतिविधियों पर सतर्क नज़र रखी जाए और संभल जाने के दौरान अपने जनपद की सीमा में ही रोकने का निर्देश जारी जारी किया जाए। संभल में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान 24 नवंबर को हिंसा हुई थी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी। राहुल गांधी मृतकों के परिजनों से मिलने के लिए वहां जा रहे हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

इसराइल ने तेहरान में किए नए हमले

तेहरान । मध्य पूर्व में जबसे जंग शुरु हुई है तबसे लगातार तेज़ होती जा …