“प्रशांत किशोर अब नई पार्टी के साथ उतरेंगे आगामी चुनाव में “

पटना । प्रशांत किशोर एक ऐसा नाम जो अपनी चुनावी रणनीति को लेकर हमेशा से चर्चा में रहते है । वह पिछले काफी समय से बिहार चुपचाप तरीके से एक अभियान चला रहे थे । अब पूर्व चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा है कि उनका जन सुराज अभियान दो अक्टूबर को राजनीतिक पार्टी में बदल जाएगा. उन्होंने कहा कि वो अगले साल बिहार विधानसभा चुनाव में चुनाव मैदान में उतरेंगे।

पटना में जन सुराज अभियान के एक राज्य स्तरीय सम्मेलन में प्रशांत किशोर ने या जानकारी दी. इसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की पोती ने भी हिस्सा लिया था। प्रशांत किशोर ने कहा, जैसा कि हमने पहले ही कहा था कि दो अक्टूबर को जन सुराज एक राजनीतिक पार्टी बन जाएगी। पार्टी का नेतृत्व कौन तय करेगा, इस पर बाद में फै़सला होगा।

प्रशांत किशोर ने जन सुराज अभियान दो साल पहले शुरू किया था। इस अभियान के तहत प्रशांत किशोर पूरे बिहार में पैदल यात्रा करते रहे हैं। वो अपनी यात्राओं में रोजगार शिक्षा और बिहार से पलायन का मुद्दा उठाते रहे हैं। अभी तक दूसरी पार्टियों को चुनाव जिताने के मंत्र बताने वाले प्रशांत किशोर अब खुद के लिए कितने फायेदमंद होगें यह आगामी चुनाव की नतीजें बताएंगे जब प्रशांत किशोर अपनी पार्टी से चुनाव लड़ेगें ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

इसराइल ने तेहरान में किए नए हमले

तेहरान । मध्य पूर्व में जबसे जंग शुरु हुई है तबसे लगातार तेज़ होती जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *