पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान गिरफ्तार

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री जब से सरकार ये हटे हैं तबसे लगातार मुकदमों का सामना कर रहे हैं । इसी सिलसिले में इस्लामाबाद के जिला और सत्र न्यायालय ने इमरान खान को तोशाखाना मामले में दोषी पाते हुए उन्हें तीन साल जेल की सजा सुनाई है, साथ ही उन पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इमरान खान पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं. कोर्ट ने पीएम पद पर रहते हुए उन्हें मिले सरकारी तोहफे बेचने और उससे होने वाली आय का ब्योरा न देने का आरोप लगाया है। इमरान ने उन पर लगे आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि वो इसके खिलाफ अपील करेंगे। जज ने अपने फैसले में इमरान खान की तुरंत गरफ्तारी के आदेश दिए, जिसके बाद उन्हें लाहौर में उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच इमरान खान का एक वीडियो उनके सोशल मीडिया हैंडल पर डाला गया है जिसमें वो कहते हैं कि ‘‘मुझे गिरफ्तार किया जा सकता है इसलिए गिरफ्तार होने से पहले मैंने ये संदेश आपके लिए रिकॉर्ड किया है। एक मिनट 57 सेकंड के इस वीडियो में इमरान खान कहते हैं, जब तक मेरा ये संदेश आप तक पहुंचेगा मुझे गिरफ्तार किया जा चुका होगा और मैं जेल में होउंगा। मेरी आपसे अपील है कि आप अपने घरों में चुप हो कर मत बैठना, मैं ये आपके लिए कर रहा हूं और आपके बच्चों के भविष्य के लिए कर रहा हूं। अगर आप अपने हकों के लिए नहीं खड़े होंगे तो आप गुलाम बन जाएंगे और गुलाम जमीन पर चींटियों की तरह होती हैं। पाकिस्तान एक ख्वाब का नाम था, हम किसी इंसान के सामने नहीं झुकते। ये इंसाफ की जंग है, आपके हकों की जंग है, आपकी आजादी की जंग है. तब तक आपको लड़ते रहना जब तक आपको अपना हक नहीं मिलता। उन्होंने पश्चिमी मुल्कों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि आपको वोट के जरिए ये लड़ाई लड़नी है जो कि आपका मूल अधिकार है। कोई और मुल्क इस देश पर कब्जा न कर सके।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

इसराइल ने तेहरान में किए नए हमले

तेहरान । मध्य पूर्व में जबसे जंग शुरु हुई है तबसे लगातार तेज़ होती जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *