Breaking News

शाहजहांपुर की तहसील सदर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन

शाहजहांपुर । मुबारक अली । शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 35 शिकायत प्राप्त हुई जिस में से पांच शिकायतों का मौत के पर ही निस्तारण किया गया । जिलाधिकारी ने फरियादों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय से समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया की संपूर्ण समाधान दिवस सहित आईजीआरएस एवं अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में जांचकर्ता अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतकर्ता के साथ समस्या निस्तारण के समय जीपीएस लोकेशन सहित फोटो अवश्य लें और उन्हें आइजीआरएस शिकायतों के निस्तारण के दौरान मौके पर दिया गया फोटो भी अनिवार्य रूप से पोर्टल पर अपलोड किया जाए।
इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विवेक कुमार मिश्रा, उप जिला अधिकारी सदर संजय कुमार पांडे सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

बुलंदशहर में एकता और भाईचारे की मिसाल है स्याना का सामूहिक रोज़ा इफ्तार

सैय्यद अतीक उर रहीम/ नेशनल ब्यूरो/ करंट मीडिया। बुलंदशहर । सियाना बुलंदशहर के यथार्थ ग्रुप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *