Breaking News

विपक्ष कर रहा है अदानी मामले में जांच की मांग

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार के लिए अडानी का मुद्दा लगातार परेशानी कर रहा है । विपक्ष लगातार सरकार पर यह दबाव डाल रहा है कि अडानी मामले की जांच की जाए । मौजूदा सत्र के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई विपक्षी सांसद आज हाफ़ जैकेट पहनकर संसद पहुँचे जिसपर लिखा था – मोदी अदानी एक हैं।
इन सांसदों ने अदानी मामले में संयुक्त संसदीय समिति के गठन की मांग करते हुए संसद के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल गांधी ने पत्रकारों को बताया, मोदी जी, अदानी जी की जांच नहीं करवा सकते हैं। क्योंकि अगर वो करवाएंगे तो अपनी ही जांच करवाएंगे।
राहुल गांधी ने कहा, मोदी और अदानी एक हैं। मोदी और अदानी दो नहीं हैं एक हैं। अमेरिका में गौतम अदानी और उनके कुछ साथियों पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है। इसे अमेरिका की सरकारी संस्थाओं- डिपार्टमेंट ऑफ़ जस्टिस और यूएस सिक्योरिटीज़ एंड एक्सचेंज कमिशन (एसईसी) ने लगाया है।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

ख़त्म-ए-कुरआन की रूहानी महफ़िल आयोजित की गई

सैय्यद अतीक उर रहीम/नेशनल ब्यूरो करंट मीडिया नई दिल्ली । नई दिल्ली के मस्जिद कस्तूरबा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *