अलीगंज में अवैध निर्माण को एलडीए ने किया सील

लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी द्वारा शहर में अवैध निर्माण/प्लाटिंग के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने के निर्देशों के क्रम में प्रवर्तन जोन-4 की टीम ने अलीगंज के सेक्टर-डी में अवैध रूप से बनायी जा रही एक बहुमंजिला इमारत को सील किया।
प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि राकेश कुमार जायसवाल द्वारा अलीगंज के सेक्टर-डी में भूखण्ड संख्या-एल-3ध्20 पर स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण कार्य कराया जा रहा था। जिसके विरूद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित करते हुए सीलिंग के आदेश पारित किये गये थे। उक्त आदेश के अनुपालन में सहायक अभियंता अनिल कुमार के नेतृत्व में अवर अभियंता ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव व राकेश कुमार द्वारा प्राधिकरण पुलिस व स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से परिसर को सील कर दिया गया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

स्वयं से पहले आप के संकल्प के साथ सेवा कार्य शुरू करें

लखनऊ ।  बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में एनएसएस की इकाई 1, 2, 3 और …