लखनऊ। आज ईद-उल-फितर का मुबारक दिन है। अल्लाह के जिन नेक बंदों ने रमज़ान के महीने में रोजे रखे, रातों को इबादत में गुज़ारा, हज़रत मुहम्मद सल्ल0 की सुन्नत और सहाबा-ए-किराम की पैरवी करते हुए तरावीह की नमाज अदा की, शब-ए-कद्र की तलाश की, कुरआन करीम की तिलावत की, ऐतिकाफ किया, जकात और फित्रा देकर जरूरतमंदों की मदद की। वह बहुत खुशकिस्मत हैं। अल्लाह ने ऐसे बंदों को दुनिया में ईद-उल-फितर जैसा बड़ा इनाम अता किया है, जबकि उनका असली इनाम आखिरत में मिलेगा।

इन विचारों को इमाम ईदगाह लखनऊ मौलाना ख़ालिद रशीद फरंगी महली ने ईद की नमाज़ से पहले अपने पारंपरिक भाषण में किया। उन्होने कहा कि जिस तरह हमने रमजान में खुद को गुुनाहों से बचाकर रखा, उसी तरह पूरे साल अल्लाह की नाफरमानी से बचने की कोशिश करें। नमाज़ के बाद पूरी दुनिया में अमन व शान्ति और जंग के खात्मे के लिए विशेष तौर पर दुआ की गयी।
इस मौके पर पूर्व मुख्;मंत्री उ0 प्र0 अखिलेश यादव, पूर्व उपमुख्;मंत्री डॉ- दिनेश शर्मा (सांसद), पूर्व प्रदेश मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, विधायक अरमान खान, विधायक रविदास मेहरोत्रा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न धर्मों के नेता जिनमें ईसाई धर्म के फादर जेराल्ड मैथ्यूज, फादर डोनाल्ड डी सूजा, राकेश कुमार छत्री, सिख धर्म के राजेंद्र सिंह बग्गा, हरपाल सिंह जग्गी और बहाई धर्म की गीता गांधी शामिल हैं ने ईदगाह पहुंचकर सभी को ईद की बधाई दी।
Current Media 