“इसराईल ने फिर शुरु किये फलस्तीन पर हमले”

तारिक खान
संपादक

सात दिनों के युद्धविराम के बाद “इसराइल” ने फिर हमले शुरू कर दिये हैं। युद्ध विराम खत्म होने पर इसराइल और हमास दोनों एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं कि उनकी वजह से “युद्धविराम” आगे नहीं बढ़ सका।
“हमास” के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार गजा में इसराइल की ओर से दोबारा बमबारी शुरू करने के बाद से अब तक फलस्तीन के लगभग 200 लोगों की मौत हो चुकी है।

इसराइल ने भी कहा है कि उसने 200 ‘‘आतंकी ठिकानों‘‘ पर हमला किया है। इन हमलों में निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं । इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि जबसे जंग शुरु हुई है तब से अब तक 5000 से ज्यादा बच्चों की मौत इजराइल के हमलों में हो चुकी है ।
युद्धविराम को बढ़ाने से जुड़ी बातचीत से जुड़े एक सूत्र के अनुसार कतर में इसराइल और हमास के बीच युद्धविराम को बढ़ाने का समझौता नहीं हो पाया। हालांकि अमेरिका ने कहा है कि वह अभी भी दोनों के बीच संघर्ष रुकवाने की कोशिश कर रहा है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

इसराइल ने तेहरान में किए नए हमले

तेहरान । मध्य पूर्व में जबसे जंग शुरु हुई है तबसे लगातार तेज़ होती जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *