भारत ने पाकिस्तान पर किया बड़ा हमला

नई दिल्ली । भारत ने पाकिस्तान पर हमले शुरु कर दिये हैं । पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के अलग-अलग जगहों पर आतंकियों के 9 ठिकानों पर हमला किया है। भारतीय सेना ने एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा,न्याय हुआ. जय हिंद। साथ ही इस ऑपरेशन को सिंदूर नाम दिया। पाकिस्तानी सेना द्वारा देर रात प्रेस ब्रीफिंग के दौरान डीजी आईएसपीआर ने कहा, अब से कुछ समय पहले, भारत ने बहावलपुर के अहमद पूर्वी इलाके में सुभानउल्लाह मस्जिद, कोटली और मुजफ्फराबाद में तीन जगहों पर हवाई हमले किए हैं।


भारत सरकार ने अपने बयान में कहा है, इस ऑपरेशन में पाकिस्तान और पाकिस्तान के क़ब्ज़े वाले कश्मीर में आतंकी ढांचे को निशाना बनाया गया है, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की योजना बनाई गई थी और उन्हें अंजाम दिया गया था। बयान में ये भी कहा गया है कि कुल नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

इसराइल ने तेहरान में किए नए हमले

तेहरान । मध्य पूर्व में जबसे जंग शुरु हुई है तबसे लगातार तेज़ होती जा …