इमरान अध्यक्ष और धीरज कुमार महामंत्री निर्वाचित

लखनऊ । राजकीय वाहन चालक संघ विघुत सुरक्षा निदेशालय उ.प्र. के द्विवार्षिक अधिवेशन में इमरान अहमद अध्यक्ष और धीरज कुमार महामंत्री निर्वाचित हुए। गोमतीनगर विद्युत सुरक्षा निदेशालय के प्रथम तल कमेटी हाल में राजकीय वाहन चालक महासंघ के अध्यक्ष रिजवान अहमद की अध्यक्षता में निर्वाचन अधिकारी महासंघ महामंत्री जय प्रकाश त्रिपाठी ने चुनाव सम्पन्न कराया। इस दौरान सलाहकार शाहिद अली, उपाध्यक्ष सहजराम, वीरेन्द्र पाण्डेय मौजूद थें।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि इमरान अहमद अध्यक्ष और धीरज कुमार महामंत्री के अलावा अनुपम कुमार उपाध्यक्ष, दिनेश कुमार संगठन मंत्री, विक्रम कुमार प्रचार मंत्री, गुलशन कुमार कोषाध्यक्ष और धीरज सिंह सम्प्रेक्षक चुने गए। निर्वाचित पदाधिकारियों को सुरेन्द्र कुमार शास्त्री और नौरिशपॉल ने माला पहनाकर स्वागत किया। निर्वाचित पदाधिकारियों को जयप्रकाश त्रिपाठी ने शपथ दिलाई।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

स्वयं से पहले आप के संकल्प के साथ सेवा कार्य शुरू करें

लखनऊ ।  बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में एनएसएस की इकाई 1, 2, 3 और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *