Breaking News

“कांग्रेस ने पहली बार दलित को बनाया विधानसभा में पार्टी का नेता”

जयपुर । कांग्रेस ने टीका राम जूली को राजस्थान विधानसभा में अपनी पार्टी का नेता नियुक्त किया है। वहीं गोविंद सिंह डोटासरा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बने रहेंगे। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से मंगलवार को पार्टी के एक्स हैंडल से जारी एक प्रेस रिलीज में यह जानकारी दी गई है।
इसमें बताया गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जूली की नियुक्ति और डोटासरा के पद पर बने रहने को मंजूरी दी है। राजस्थान की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस है। इसका मतलब ये हुआ कि विधानसभा में कांग्रेस के नेता बनने के बाद टीका राम जूली राजस्थान के नए नेता प्रतिपक्ष होंगे। पार्टी ने पहली बार किसी दलित को इस पद पर बिठाया है।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

ख़त्म-ए-कुरआन की रूहानी महफ़िल आयोजित की गई

सैय्यद अतीक उर रहीम/नेशनल ब्यूरो करंट मीडिया नई दिल्ली । नई दिल्ली के मस्जिद कस्तूरबा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *