Breaking News

“डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत रुसैना का किया औचक निरीक्षण “

मलिहाबाद। शहजाद अहमद खान। गांव में एसएलडब्लूएम के तहत हो रहे विकास कार्यों का जला पंचायत राज अधिकारी हिमांशू शेखर सिंह ने औचक निरीक्षण डीसी मनरेगा के साथ जाकर किया। उन्होंने गांव में हुऐ विकास कार्य कों देखकर प्रधान व सचिव की सराहना करी और बरसात में पानी का जलभराव न होने की हिदायत भी दी।
विकास खण्ड मलिहाबाद की ग्राम पंचायत रुसैना का औचक निरीक्षण बुधवार को जिला पंचायत राज अधिकारी ने किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत में एसएलडब्लूएम के तहत कराए गये कार्यों को देखा। ग्राम पंचायत में बनाये गये एसएचजी उद्यमिता केन्द्र देखकर सचिव संदीप कश्यप व प्रधान की प्रशंाा की। स्वच्छ भारत मिशन के तहत उन्होंने कराए गये कार्यों कों देखा। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम के अनेकों बीमारिया मुंह पसार लेती है। इसलिये विशेष ध्यान देने की जरूरत है। गांवों में विशेष संचारी अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जाये। साथ ही साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाये। कहीं भी नालियों में पानी भरा नहीं रहना चाहिये।
इस अवसर पर डीसी मनरेगा अभिनव, सहायक विकास अधिकारी पंचायत शिवओम, सचिव संदीप कश्यप, विनोद यादव, नितेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

“हेल्दी इंडिया, हमदर्द इंडिया-स्वास्थ्य जागरूकता अभियान” की शुरुआत

लखनऊ। करंट मीडिया । हमदर्द लेबोरेटरीज, जो भारत की अग्रणी और सबसे विश्वसनीय स्वास्थ्य और …