गुजरात में बड़ा पुल हादसा

अहमदाबाद । सरकारों की लगातार लापरवाहियों के कारण लगातार हादसे हो रहें हैं और उनमें मासूम लोगों की जान जा रही है इसी तरह की दुर्घटना गुजरात के आणंद जिले में पुल टूटने की वजह से हुुई जिसमें कई वाहन नदी में जा गिरे, इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। गुजरात के मंत्री ऋषिकेश पटेल ने इस हादसे की जानकारी दी है। जो ब्रिज टूटा है वो महिसागर नदी पर बना है। पुल के टूटते ही ट्रक समेत अन्य वाहन नदी में गिर गए। बताया जा रहा है कि लंबे समय से पुल जर्जर हालत में था। इस हादसे को प्रशासन की गंभीर लापरवाही का नतीजा बताया जा रहा है।


जानकारी के अनुसार गुजरात के वडोदरा और आणंद ज़िलों को जोड़ने वाला महिसागर नदी पर बना गंभीरा पुल ढह गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं। घटनास्थल से प्राप्त तस्वीरों में वडोदरा ज़िले के पादरा में पुल का एक हिस्सा पूरी तरह से ढहा हुआ दिखाई दे रहा है।
कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर सरकार को घेरते हुए लिखा कि गुजरात के वडोदरा में महिसागर नदी पर बना गंभीरा ब्रिज बीच से टूट गया। इस हादसे में कई वाहन नदी में गिर गए, जिसके चलते कुछ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई व कई लोग घायल हैं. कांग्रेस परिवार पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है। साथ ही ईश्वर से प्रार्थना है कि वे घायलों को शीध्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें. ये हादसा श्गुजरात मॉडलश् के नाम पर हुए जमकर भ्रष्टाचार की पोल खोल रहा है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

खिरिया घाट पर अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, आधा दर्जन से अधिक ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं

झांसी। राशिद पठान । अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने गुरुवार रात बड़ी कार्रवाई करते …