अटल जी सुशासन के संवाहक और महान राष्ट्रवादी थे -केशव प्रसाद

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने अटल जी का जीवन और कार्यकाल हम सबके लिए एक प्रेरणा का स्रोत है। श्रद्धेय अटल जी महान राष्ट्रवादी विचारक, युग दृष्टा, प्रखर वक्ता व सुशासन के संवाहक थे। श्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को वाराणसी के भारतीय शिक्षा मंदिर विद्यालय में आयोजित भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने अटल जी के स्मृति चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित का नमन किया तथा उनके जीवन से जुड़ी प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन किया ।
उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अटल जी की कविताएं, उनकी जीवन गाथा, पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने जो आधारशिला रखी थी, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में उसी आधार शिला पर देश का नव निर्माण हो रहा है। उन्होंने अटल जी के जीवन संस्मरणों की याद ताजा करते हुए उनके सिद्धांतों को आत्मसात करने की आवश्यकता पर बल दिया। कहा कि यह वर्ष अटल जी का जन्म शताब्दी वर्ष है। उन्होंने कहा कि सुशासन के लक्ष्यों को कैसे प्राप्त किया जा सकता है यह अटल जी ने करके दिखाया था, इसीलिए उनके जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
श्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को ही लखनऊ स्थित दिलकुशा लॉन में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी के जन्म शताब्दी अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य मेले के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने आयोजित कार्यक्रम में साइकिल वितरण, मोबाइल वितरण व विभिन्न प्रकार के इलाज से संबंधित कैंपों का अवलोकन भी किया। आयोजित स्वास्थ्य मेले में दिव्यांग जनों को साइकिल व लोगों को मोबाइल वितरित कर विभिन्न प्रकार के इलाज से संबंधित कैंपों का अवलोकन भी किया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

इसराइल ने तेहरान में किए नए हमले

तेहरान । मध्य पूर्व में जबसे जंग शुरु हुई है तबसे लगातार तेज़ होती जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *