Breaking News
अनुराग कश्यप

अनुराग कश्यप ने पर मांगी माफ़ी

मुबंई । फ़िल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप अपनी एक विवादित टिप्पणी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने अपनी इस टिप्पणी पर माफ़ी मांगी है।
उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, “मैं गुस्से में किसी को एक जवाब देने में अपनी मर्यादा भूल गया और पूरे ब्राह्मण समाज को बुरा बोल डाला। वो समाज जिसके तमाम लोग मेरी ज़िंदगी में रहे हैं, आज भी हैं और बहुत कॉन्ट्रिब्यूट करते हैं। आज वो सब मुझसे आहत हैं। मेरा परिवार मुझसे आहत है। बहुत सारे बुद्धिजीवी, जिनकी मैं इज़्ज़त करता हूं मेरे उस गुस्से में, मेरे बोलने के तरीके से आहत हैं.”।
उन्होंने कहा, मैं तह-ए-दिल से माफ़ी मांगता हूं, इस समाज से जिनको मैं ये नहीं कहना चाह रहा था, लेकिन आवेश में किसी की घटिया टिप्पणी का जवाब देते हुए लिख दिया। उन्होंने अपने इस पोस्ट में अपने सारे सहयोगी, दोस्तों, परिवार से माफ़ी मांगी है।
उन्होंने कहा है कि वो अपने गुस्से पर काम करेंगे और अपनी बात रखने के लिए सही शब्दों का इस्तेमाल करेंगे। अनुराग कश्यप ने ‘‘फुले‘‘ फ़िल्म की रिलीज़ को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था, ‘‘अब ब्राह्मण को समस्या है ‘फुले‘ से। भइया, जब कास्ट सिस्टम नहीं है तो काहे का ब्राह्मण. जब कास्ट सिस्टम था नहीं, तो ज्योतिबा फुले और सावित्री बाई क्यों थीं।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

प्रशासन को लगता है कि वे क़ानून का राज लागू कराने में सक्षम नहीं हैं, तो उन्हें अपने पद से इस्तीफ़ा दे देना चाहिए-कोर्ट

इलाहाबाद । इलाहाबाद हाई कोर्ट ने हाल ही में उत्तर प्रदेश प्रशासन के उस आदेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *