सीपीआई (एम) राहुल गांधी के बयान से नाराज़

केरल। केरल के कोयट्टम में राहुल गांधी की ओर से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी (सीपीआई-एम) पर दिए गए एक बयान पर सीपीआई-एम ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
सीपीआई-एम ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा है, “आरएसएस और सीपीआई (एम) को एक समान बताने वाली राहुल गांधी की टिप्पणी बेतुकी और निंदनीय है। राहुल गांधी यह भूल जाते हैं कि केरल में आरएसएस से कौन लड़ रहा है।
“सीपीआई (एम) ने केरल में भगवा आतंक से लड़ते हुए अपने कई कार्यकर्ताओं को खोया है। केरल में कांग्रेस और आरएसएस लगातार अपनी कम्युनिस्ट विरोधी भावनाओं को व्यक्त करने में एक दूसरे की बराबरी कर रहे हैं। केरल में कदम रखते ही राहुल गांधी भी वही भाषा बोलने लगते हैं।
इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था, “मैं आरएसएस और सीपीआई (एम) से वैचारिक लड़ाई लड़ रहा हूं। उन्होंने कहा था, “मेरी उनसे सबसे बड़ी शिकायत इस बात को लेकर है कि उनमें लोगों को लेकर कोई भावना नहीं है ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

इसराइल ने तेहरान में किए नए हमले

तेहरान । मध्य पूर्व में जबसे जंग शुरु हुई है तबसे लगातार तेज़ होती जा …