Breaking News

पुलवामा के शहीदों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी- अजय राय

लखनऊ। पुलवामा हमले में शहीद हुए भारतीय सैनिकों की छठी वर्षी के मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व मंत्री श्री अजय राय ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस मौके पर श्री अजय राय ने कहा कि पुलवामा में हमारे जवानों की शहादत देश के लिए एक बड़ा अघात साबित हुई थी। श्री राय ने कहा कि इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी पुलवामा के कई शहीदों के मामले में आर.डी.एक्स. कहां से आया और कौन लाया मोदी सरकार इस बात का आज तक पता नहीं लगा पाई।
श्री राय ने आगे कहा कि हम उन शहीदों के परिवारों के साथ खड़े हैं और कांग्रेस की सरकार आने पर इस घटना की पूरी जांच कराई जायेगी।

इस मौके पर मीडिया विभाग के चेयरमैन पूर्व मंत्री डॉ0 सी0पी0 राय, पूर्व विधायक श्री संजय कपूर, डॉ0 उमा शंकर पाण्डेय, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, संजय दीक्षित, संजय सिंह, बृजेन्द्र सिंह, दयानंद तिवारी, वेद प्रकाश त्रिपाठी, आलोक सिंह रैकवार, सोम विकल, के0डी0 शुक्ला, राम बरन गौतम, अब्दुला शेरखान, अजीत मौर्या, मनोज तिवारी, आदि ने भी पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किया।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली शान्ति वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुॅचना शुरु

इस्लामाबाद । जिस शान्तिवार्ता पर पूरी दुनिया की नज़र है वह अब कुछ ही समय …