Breaking News

“डोनेट फार न्याय की मुहिम से जुड़कर न्याय यात्रा को बनाएं सफल- अजय माकन”

लखनऊ। ज़ाहिद अख्तर । कांग्रेस नेता राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से होते हुए नागालैण्ड, असम, अरूणाचल प्रदेश, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखण्ड, की यात्रा तय करके उड़ीसा, छत्तीसगढ़ होते हुए 16 फरवरी को उत्तर प्रदेश के जनपद चन्दौली में प्रवेश कर प्रदेश के 20 जनपदों से होते हुए राजस्थान की सीमा में प्रवेश करेगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को उप्र में सफल बनाने तथा यात्रा के भव्य स्वागत को लेकर मंगलवार 6 फरवरी को उप्र कांग्रेस मुख्यालय में यूपी कांग्रेस के एआईसीसी पीसीसी सदस्यों की बैठक प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में संपन्न हुई।

यात्रा से सम्बन्धित जनपदों के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला शहर अध्यक्ष, एवं फ्रन्टल विभाग, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं चेयरमैन व पूर्व प्रत्याशियों की बैठक यात्रा की तैयारियों को लेकर हुई। इस मौके पर कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने बैठक को संबोधित करते हुए राहुल गांधी के इस यज्ञ में सभी से सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आप सब डोनेट फार न्याय की मुहिम से जुड़कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा को सफल बनाए। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव एवं यूपी प्रभारी अविनाश पाण्डेय ने कहा कि देश की राजनीति एक कठिन दौर से गुजर रही है, लोकतांत्रिक मूल्य एवं संविधानिक अधिकारों पर फासीवाद के बादल छा गये हैं। ऐसे में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के आम जनमानस के लिए एक उम्मीद की किरण के रूप में आई है।

पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश राहुल गांधी के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है। कांग्रेस का हर सिपाही सड़क पर उतरकर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पंच न्याय को समाज के अंतिम व्यक्ति तक ले जाने के लिए संकल्पबद्ध है। कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा भारत की विभिन्न संस्कृतियों का समागम है। यात्रा से समाज का प्रत्येक वर्ग दलित, पिछड़ा, आदिवासी, युवा, महिला, सभी जुड़ रहे है।

“भारत जोड़ो न्याय यात्रा” उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक नया परिवर्तन लेकर आयेगी। इस अवसर पर कांग्रेस सोशल मीडिया की चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा आज का दौर सोशल मीडिया का है और आप सभी सोशल मीडिया के माध्यम से भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाये। बैठक में पूर्व सांसद पीएल पुनिया, राष्ट्रीय सचिव सत्य नारायण पटेल, तौकीर आलम, प्रदीप नरवाल, जफर अली नकवी, कमल किशोर कमांडो, वीरेन्द्र चैधरी, प्रदीप माथुर, नसीमुद्दीन सिद्दीकी, दीपक सिंह, शिव पाण्डेय, डॉ प्रमोद पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

अच्छा मुसलमान ही नहीं, अच्छा नागरिक बनाना भी मकसद- मौलाना काब रशीदी

लखनऊ। करंट मीडिया । बदलते दौर के साथ मदरसों में शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और …