Breaking News

चौकी निर्माण से अपराधियों पर रहेगी नजर – एडीसीपी

मलिहाबाद । शहज़ाद अहमद खान । मलिहाबाद क्षेत्र में स्थापित नई पुलिस चौकी का बुधवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। चौकी खुलने से क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।
हरदोई लखनऊ राज्य मार्ग पर इस नई चौकी का उद्घाटन किया गगया । इस समारोह के मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस आयुक्त गोपी नाथ सोनी मौजूद रहे जिन्होंने दीप प्रज्वलित कर चौकी का शुभारंभ किया।उन्होंने अधिकारियों को कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। एसीपी ने कहा कि चौकी खुलने से पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गश्त में तेजी आएगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया और सुरक्षा को लेकर अपनी अपेक्षाएँ साझा कीं। क्षेत्रवासियों ने बताया कि चौकी बनने से अपराधों पर अंकुश लगेगा।पुलिस अधिकारियों ने जनता से सहयोग बनाए रखने की अपील की।
इस मौके पर थाना प्रभारी सुरेन्द्र भाटी,अतिरिक्त थाना प्रभारी सुरेन्द्र मिश्रा सहित चौकी प्रभारी अमन श्रीवास्तव उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार,उपनिरीक्षक सतपाल, उपनिरीक्षक भारत सिंह,सिपाही राठी वा मनोज कुमार उपस्थित रहे ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

शांतिपूर्ण माहौल में अदा हुई ईद-उल-अज़हा की नमाज

शाहजहांपुर। मो0आफाक । शाहजहांपुर में ईद-उल-अजहा का त्योहार गुरुवार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में …