उर्दू अकादमी ने 4 विभूतियों को किया सम्मानित

लखनऊ। उ0प्र0 उर्दू अकादमी के तत्वावधान में ‘सेमिनार और अटल उर्दू सम्मान कार्यक्रम’ के नाम से उर्दू अकादमी के प्रेक्षागृह में किया गया। इस कार्यक्रम मंे ‘भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई के व्यक्तित्व व कृतित्व’ विषय पर स्कालर ने अपने-अपने पर्चे पढ़े, जिनमें डॉ0 नुज़हत फात्मा, सीमा सिद्दीक़ी, डा0ॅ मसीउद्दीन ख़ान, राशिद ख़ां और अतिया बी शामिल थे।

 

इस अवसर पर उ0प्र0 उर्दू अकादमी के सचिव शौकत अली ने अटल जी के जीवन पर प्रकाश डालने के साथ-साथ उर्दू अकादमी की उपलब्धियां भी बतायी, फिर सचिव के करकमलों द्वारा चार विभूतियों को ‘भारत रत्न अटल उर्दू सम्मान’ द्वारा सम्मानित किया गया, इन सम्मानित होने वाली विभूतियों में अतहर नबी, डा0 अनिल रस्तोगी, जयन्त कृष्णा व नवाब मसूद अब्दुल्लाह शामिल थे। सम्मान के बाद इन चार विभूतियों ने अटल जी के साथ अपनी-अपनी मुलाक़ातों का ज़िक्र किया।

 

अतहर नबी ने अटल जी के सरल स्वभाव का ज़िक्र करते हुए बताया, ‘‘जब अटल जी सिर्फ सासंद थे और ला-प्लास कॉलोनी में ठहरे थे, तो मै मिलने गया, तो अटल जी सिर्फ धोती और कुर्ते में बैठे थे, हमको देखकर गर्मजोशी से मिले और फिर अपने हाथों से चाय बनाई।’’ इसी तरह नवाब मसूद अब्दुल्लाह ने अपने भाई नवाब मीर जाफर अब्दुल्लाह से अटल जी की मुलाक़ात बताते हुए कहां, ‘‘कि जब अटल जी ने अपने प्रधानमंत्री काल में ही लखनऊ में ईद के अवसर पर ईद मिलन का कार्यक्रम रखा था, हम लोगो का निमन्त्रण भी आया, जब बड़े नवाब साहब अटल जी के करीब गये और बोले ‘ईद की मुबारक बाद देने के लिए क्या सिर्फ हाथ मिलाना काफी है, तो अटल खड़े होकर नवाब साहब के गले लगे, जबकि उसी दौर में अटल जी के घुटनों का आपरेशन हुआ था, ये अपनाईत वाला अटल का स्वभाव था’’। बाक़ी वक्ताओं ने भी अटल जी के जीवन पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर करामत, शिया, यूनिटी, कैरियर, खुनखुन व मुफ्तीगंज कालेज की उन 30 छात्र-छात्राओं को ‘अटल उर्दू’ सम्मान दिया गया, जो छात्र-छात्रायें उर्दू विषय में अच्छे नम्बरों से सफल हुए थे। अन्त में धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के संयोजक एस.एन.लाल ने दिया, कार्यक्रम का संचालन खलील ख़ान ने किया। इस अवसर पर अटल जी के चित्रों की एक दिवसीय प्रदशर्नी भी लगाई गई ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

इसराइल ने तेहरान में किए नए हमले

तेहरान । मध्य पूर्व में जबसे जंग शुरु हुई है तबसे लगातार तेज़ होती जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *