नामीबिया को मिली पहली महिला राष्ट्रपति

नामीबिया। नेतुम्बो नंदी-नदैतवाह वो पहली महिला हैं जिन्हें अफ्रीकी देश नामीबिया के राष्ट्रपति के तौर पर चुना गया है। इससे पहले नंदी-नदैतवाह उपराष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाल रही थीं। वह सत्ताधारी पार्टी दक्षिण पश्चिम अफ्रीका पीपल्स ऑर्गेनाइजेशन (स्वापो) की सदस्य हैं। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में 57 फीसदी से अधिक वोट हासिल किए हैं जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी पांडुलेनी इतुला को 26 फीसदी वोट मिले हैं। लेकिन पांडुलेनी इतुला ने शनिवार को नदैतवाह की पार्टी पर चुनावी प्रक्रिया में धांधली का आरोप लगाते हुए चुनावी नतीजों को मनाने से इंकार किया है। द नामीबियन अखबार के मुताबिक, मंगलवार शाम को नामीबिया की राजधानी विंडहोक में अधिकांश विपक्षी दलों ने चुनावी नतीजों का बहिष्कार किया है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

ईरान का इसराइल और अमेरिका पर अब तक सबसे बड़ा हमला

तेहरान । ईरान ने एक बार फिर मध्य पूर्व में इसराइल और अमेरिकी ठिकानों को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *