“पीएम मोदी को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए- ममता बनर्जी”

कोलकता । लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग की है।
ममता बनर्जी ने मीडिया से कहा, ‘‘एक तरफ सीबीआई, एक तरफ ईडी के बावजूद भी मोदी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। उन्होंने अपनी विश्वसनीयता को खोया है. उन्हें (पीएम मोदी) को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए, क्योंकि उन्होंने इस बार 400 पार का नारा दिया था.‘‘।
लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे में कौन आगे, कौन पीछे जानें यहां ममता ने कहा, “अभी उन्हें टीडीपी और नीतीश कुमार का पैर पकड़ना पड़ रहा है। मोदी जी को मैं अच्छे से जानती हूं. ये इंडिया गठबंधन को नहीं तोड़ पाएंगे.”
उन्होंने कहा, “मैंने अखिलेश को बधाई दी है. बहुत बढ़िया किया है। आने वाले चुनाव में अखिलेश यादव की यूपी में जीत होगी. बिहार में जो नतीजे अभी तक सामने आए हैं, वो सच नहीं हैं. मेरी तेजस्वी यादव से बात हुई है। उन्होंने कहा कि दीदी अभी बहुत काउंटिंग बाकी है। ये झूठ बोलते हैं.”।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

इसराइल ने तेहरान में किए नए हमले

तेहरान । मध्य पूर्व में जबसे जंग शुरु हुई है तबसे लगातार तेज़ होती जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *