“बोल्ड हो गए पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन”

हैदराबाद। छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे राज्य गवांने के बाद तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की है लेकिन इसके बावजूद पार्टी के कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा। इनमें क्रिकेटर से राजनेता बने मोहम्मद अजहरुद्दीन भी शामिल हैं।
मोहम्मद अजहरुद्दीन को कांग्रेस ने जुबली हिल्स सीट से उम्मीदवार बनाया था। लेकिन इस सीट पर भारत राष्ट्र समिति यानी बीआरएस के उम्मीदवार की जीत हुई है। जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र हैदराबाद जिले में आता है। मोहम्मद अजहरुद्दीन को 64 हजार से वोट मिले। वहीं विजेता रहे बीआरएस के उम्मीदवार मगन्ती गोपीनाथ को 80 हजार से अधिक वोट मिले हैं।
इस सीट पर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने भी अपना उम्मीदवार खड़ा किया था। लेकिन उन्हें करीब आठ हजार वोट ही मिले। कांग्रेस ने राज्य में 64 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं बीआरएस के खाते में 39 सीटें गई हैं। वोट प्रतिशत की बात करें तो कांग्रेस को 39.40 फीसदी वोट मिले हैं और बीआरएस को 37.35 फीसदी. वहीं, एआईएमआईएम के 2.22 फीसदी वोट मिले हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

इसराइल ने तेहरान में किए नए हमले

तेहरान । मध्य पूर्व में जबसे जंग शुरु हुई है तबसे लगातार तेज़ होती जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *