खरीफ फसलों की बुवाई, रोपाई के लिए किसानों को जागरूक करें- शाही

लखनऊः उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा आज प्रदेश में खरीफ फसलों के आच्छादन की स्थिति की गहन समीक्षा करते हुए कृषि विभाग के समस्त जनपदीय अधिकारियों, तकनीकी सहायकों तथा वी०टी०एम०ध्ए०टी०एम० को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में जहाँ नहरों से सिंचाई की व्यवस्था सुनिश्चित है, अविलम्ब धान की रोपाई का कार्य पूरा कराएं। किसान भाइयों को प्रिन्ट मीडिया तथा परिचर्चा के माध्यम से समय से खरीफ फसलों की बुवाई, रोपाई के लिए जागरूक करें। जिन जनपदों में कम वर्षा की स्थिति के कारण रोपाई नहीं हो पा रही है उन जनपदों में दलहनी फसलें मूँग, उर्द तथा तिल की बुवाई कराएं।
उन्होंने कहा कि कम वर्षा वाले क्षेत्रों में ज्वार, बाजरा के साथ अरहर की खेती सफलतापूर्वक की जा सकती है, इसकी जानकारी सभी न्याय पंचायतों के माध्यम से किसान भाइयों तक अवश्य पहुँचाई जाय। आगामी सप्ताह से किसान पाठशाला का कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। पाठशालाओं के माध्यम से किसान भाइयों को नैनो यूरिया, नैनो डी०ए०पी० के प्रयोग को अवश्य बताया जाए। इस बार धान में टॉप-ड्रेसिंग में प्रयोग की जाने वाली दानेदार यूरिया के स्थान पर नैनो यूरिया से टॉप-ड्रेसिंग कराने हेतु हर संभव प्रयास किया जाय।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

राज्यपाल ने होली पर्व की दी बधाई

लखनऊ:  उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने रंग, उत्साह और उमंग के पावन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *