सीबीआई ने वानखेड़े के खिलाफ दर्ज किया केस

मुबंई । बालीवुड के बादषाह शाहरुख खान के बेटे की गिरफ्तारी को लेकर सुर्खियों में आये एनसीबी अधिकारी समीर वानखेडे अब खुद सीबीआई के रडार पर आ गये है । उस वक्त सरकार के मंत्री नवाब मलिक ने भी उनके ऊपर कई प्रकार के गंभीर आरोप लगाये थे । अब सीबीआई ने पूर्व एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े पर रिश्वत लेने के एक मामले में प्राथमिकी दर्ज की है और उनसे जुड़े परिसरों पर छापे मारे हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई की खबर के अनुसार, उन पर आरोप है कि अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स मामले में नहीं फंसाने के लिए उन्होंने कथित तौर पर 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी । आर्यन खान को ड्रग्स मामले में दो अक्टूबर, 2021 को कॉर्डेलिया क्रूज से गिरफ्तार किया था। एजेंसी ने इस मामले में दाखिल आरोप पत्र में आर्यन खान को क्लीनचिट दे दी थी। वहीं, जांच के लिए गठित एसआईटी ने दावा किया था कि वानखेड़े की जांच में कई खामियां हैं। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार, एजेंसी ने इस मामले में मुंबई, दिल्ली, रांची और कानपुर में 29 स्थानों पर छापेमारी की है।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

इसराइल ने तेहरान में किए नए हमले

तेहरान । मध्य पूर्व में जबसे जंग शुरु हुई है तबसे लगातार तेज़ होती जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *