पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान गिरफ्तार

इस्लामाबाद । इस्लामाबाद के आईजी ने एक बयान में कहा है कि इमरान खान को अल-कादिर ट्रस्ट केस में गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा कि हालात ‘नॉर्मल‘ हैं। इस्लामाबाद पुलिस ने कहा कि धारा 144 लगा दी गई है। इसका उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी। पार्टी के नेता फवाद चैधरी ने एक ट्वीट में कहा, पूर्व पीएम इमरान खान को अदालत परिसर से उठा लिया गया. वकीलों और आम लोगों को टॉर्चर किया गया। इमरान खान को अज्ञात लोग अज्ञात लोकेशन पर ले गए हैं। इस्लमाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस ने गृह सचिव और आईजी को आदेश दिया है कि वो 15 मिनट के भीतर अदालत में पेश हों। और अदालत को बताएं कि किस केस में इमरान खान को गिरफ्तार किया गया है । जस्टिस उमर फारुक़ ने कहा कि अगर कार्यवाही करनी पड़ी तो मंत्री और प्रधानमंत्री के खिलाफ भी कार्यवाही होगी ।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

इसराइल ने तेहरान में किए नए हमले

तेहरान । मध्य पूर्व में जबसे जंग शुरु हुई है तबसे लगातार तेज़ होती जा …