Breaking News

दस्तावेज़-2 नाम से प्रदर्शनी का किया गया आयोजन

लखनऊ। लखनऊ के अलीगंज में कला स्रोत स्थान पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया । यह प्रदर्शनी दस्तावेज़-2 के नाम से थी जिसमें 70 से अधिक किताबों को बड़े ही खूबसूरत अंदाज़ से पेश किया गया है । यह प्रदर्शनी आईआरएस अधिकारी सुबूर उस्मानी के द्वारा आयोजित की गई थी । सुबूर उस्मानी जहॉं एक आयकर के बड़े अधिकारी हैं उसके साथ-साथ उनको पुराने कल्चर और साहित्य से भी बहुत ही लगाव है । वह अपनी व्यस्त ज़िंदगी में से कुछ वक्त अपने शौक के लिए भी निकाल लेते हैं। सुबूर उस्मानी ने बताया कि इस प्रकार की यह प्रदर्शनी दूसरी बार आयोजित की जा रही है । इस प्रदर्शनी में कुछ 100 साल से भी पुरानी किताबों को प्रदर्शित किया गया है । किताबों के शौकीन लोगों के लिए यह एक सुनहरा अवसर था कि वह राष्ट्रीय व अर्न्तराष्ट्रीय किताबों की कुछ झलकियॉं एक जगह देख सकते हैं । प्रदर्शनी में काफी बड़ी तादाद में किताबों के शौकीन लोगों ने हिस्सा लिया । उस्मानी ने बताया कि वह दि लास्ट लाइब्रेरी नाम से सोशल मीडिया पर सक्रिय है जिसमें पुरानी किताबों व अन्य कल्चर एक्टिविटीज़ को प्रोमोट करते रहते हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

ऑनलाइन गैस बुकिंग ठप, सिलेंडर के लिए एजेंसियों पर उमड़ी भीड़

शाहजहाँपुर। मो आफाक। यूपी के शाहजहाँपुर जिले में इन दिनों रसोई गैस उपभोक्ताओं को भारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *