Breaking News

डीएम ने बोर्ड परीक्षा कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

शाहजहांपुर। मुबारक अली । जिलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने राजकीय इंटर कॉलेज में स्थापित बोर्ड परीक्षा जनपदीय मानीटरिंग एवं कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी के माध्यम से जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर संचालित हो रही बोर्ड परीक्षाओं का लाइव अवलोकन किया तथा परीक्षा की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शुचिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि बोर्ड परीक्षाएं विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, अतः इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कंट्रोल रूम में तैनात कार्मिकों को निर्देशित किया कि सभी परीक्षा केंद्रों की सतत निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल संबंधित केंद्र व्यवस्थापक एवं उच्चाधिकारियों को सूचित किया जाए।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में संचालित बोर्ड परीक्षाओं को पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है, जिससे सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी एक ही स्थान से की जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परीक्षा अवधि के दौरान निरंतर सतर्कता बनाए रखें और किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

ऑनलाइन गैस बुकिंग ठप, सिलेंडर के लिए एजेंसियों पर उमड़ी भीड़

शाहजहाँपुर। मो आफाक। यूपी के शाहजहाँपुर जिले में इन दिनों रसोई गैस उपभोक्ताओं को भारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *