Breaking News

राज्यपाल ने राजकीय बालिका गृह (पॉक्सो) का किया भ्रमण

लखनऊ। प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने आज जनपद वाराणसी में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय बालिका गृह, रामनगर का निरीक्षण किया तथा वहां निवासरत बालिकाओं से संवाद किया।
राज्यपाल जी ने बालिकाओं से संवाद के दौरान उन्हें कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का उपयोग करने के बारे में बताया तथा आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा और आत्मनिर्भरता के महत्व पर बल दिया। उन्होंने संस्था के अध्ययन कक्ष, भंडार कक्ष एवं रसोई कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
राज्यपाल जी के समक्ष संस्था से रोजगार के माध्यम से पुनर्वासित बालिकाओं ने अपने अनुभव साझा किए, जिसकी उन्होंने सराहना की। साथ ही, संस्था में निवासरत बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने हेतु जिलाधिकारी, वाराणसी तथा कुलपति, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
राज्यपाल जी ने संस्था की विजिटिंग डॉक्टर से बालिकाओं के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी भी प्राप्त की और उनके समुचित स्वास्थ्य परीक्षण एवं देखभाल के निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री सत्येंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रखर कुमार सिंह, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय के कुलपति श्री आनंद त्यागी, रजिस्ट्रार डॉ0 सुनीता पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ0 पंकज कुमार मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दिनेश कुमार सिंह सहित संस्था के कार्मिक उपस्थित थे

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

ऑनलाइन गैस बुकिंग ठप, सिलेंडर के लिए एजेंसियों पर उमड़ी भीड़

शाहजहाँपुर। मो आफाक। यूपी के शाहजहाँपुर जिले में इन दिनों रसोई गैस उपभोक्ताओं को भारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *