Breaking News

मौलाना सज्जाद नोमानी को देखने पहुंचे भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद

लखनऊ। विश्व विख्यात मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना खलील-उर-रहमान सज्जाद नोमानी की तबियत खराब है। लखनऊ में एक प्रोग्राम में भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद आए हुए थे। उन्हें मालूम हुआ कि मौलाना सज्जाद साहब की तबियत ज्यादा खराब है। जानकारी मिलते ही लखनऊ स्थित मुंशीपुलिया आवास पहुंचे। सांसद आजाद ने मौलाना सज्जाद साहब के स्वास्थ्य का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

 
मौलाना खलील-उर-रहमान सज्जाद नोमानी एक सम्मानित शख्सियत हैं, जिन्हें इस्लामी शिक्षा, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए जाना जाता है।
इस दौरान भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने मौलाना सज्जाद नोमानी साहब के परिवार के सदस्यों से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा, मौलाना साहब हमारे समाज के लिए एक अमूल्य धरोहर हैं। उनका स्वास्थ्य हमारे लिए सर्वाेपरि है, और हम उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए दुआ करते हैं।
मौलाना साहब को उचित चिकित्सा देखभाल मिल रही है और उन्होंने उम्मीद जताई कि वह जल्द ही पूर्ण स्वस्थ्य होकर अपनी गतिविधियों में लौटेंगे।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

ख़त्म-ए-कुरआन की रूहानी महफ़िल आयोजित की गई

सैय्यद अतीक उर रहीम/नेशनल ब्यूरो करंट मीडिया नई दिल्ली । नई दिल्ली के मस्जिद कस्तूरबा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *