ईरान ने कहा कि इसराइल के हमलों के बीच कोई परमाणु वार्ता नहीं

तेहरान । जब जब इसराइल अपने आप को घिरा महसूस करने लगता है तब तब वह संघर्ष विराम की बात उठवाने लगता है । लेकिन इस बार शायद ईरान ज्यादा सख्त है उसने कहा है कि जब तक उस पर हमले हातेे रहेंगे वह अपने परमाणु कार्यक्रम पर बातचीत फिर से शुरू नहीं करेगा। यह बयान ऐसे वक़्त में आया है जब इसराइल के रक्षा मंत्री ने ईरान के साथ लंबे संघर्ष की चेतावनी दी है।

ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने कहा कि ईरान केवल तभी बातचीत पर विचार करेगा जब इसराइल अपने हमले बंद करेगा। उन्होंने यह भी दोहराया कि ईरान का परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण है और इसराइल के हमले अंतरराष्ट्रीय क़ानून के ख़िलाफ़ हैं।

अब्बास अराग़ची ने कहा, मैं साफ़ कर दूं कि हमारी रक्षा क्षमताओं पर कोई समझौता नहीं होगा। वहीं इसराइली सेना के चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ इयाल ज़मीर ने एक वीडियो संदेश में कहा कि इसराइल को एक लंबी लड़ाई के लिए तैयार रहना चाहिए और आगे कठिन दिन आने वाले हैं।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने शुक्रवार को जेनेवा में यूरोपीय नेताओं से मुलाकात की। इस मुलाकात में यूरोपीय नेताओं ने उनसे अमेरिका के साथ परमाणु कार्यक्रम को लेकर फिर से बातचीत शुरू करने की अपील की।

About currentmedia09@gmail.com

Currentmedia.in राष्ट्रीय स्तर पर तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबासाइट है। वेबसाइट में ब्यूरोक्रेसी में ताजा घटनाक्रम, देश और समाज के लिए अमूल्य योगदान देने वाले व अपने कार्यो के दम पर अपनी पहचान बनाने वाले आइएएस और आइपीएस अधिकारियों व डॉक्टरो, कानून के जानकारों की रोचक स्टोरी के साथ उनके जीवन संघर्षो पर आधारित निष्पक्ष लेख पाठक को मिलेंगे। वेबसाइट में अन्य क्षेत्रों के भी विश्वसनीय, प्रमाणिक और निष्पक्ष समाचार पाठक वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगा, इसके लिए वेबसाइट की ऑनलाइन संपादकीय टीम हर रोज विस्तृत कंटेट अपडेट करती रहेगी। संपादकीय टीम की कोशिश यही रहेगी की न्यूज कंटेट को लेकर पाठक वर्ग को किसी तरह की निराशा हाथ न लगे। साइट 24 घंटे प्रयोग में रहेगी।

Check Also

इसराइल ने तेहरान में किए नए हमले

तेहरान । मध्य पूर्व में जबसे जंग शुरु हुई है तबसे लगातार तेज़ होती जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *