Breaking News

ईरान में भारतीय स्टूडेंट्स की सुरक्षा को लेकर चिंता

ईरान । जबसे ईरान और इसराइल के बीच जंग तेज़ हुई है तबसे वह भारतीय छात्र जो ईरान में पढ़ रहे हैं उनको लेकर एक चिंता की बात है । इस संघर्ष के चलते भारतीय विदेश मंत्रालय ने ईरान में पढ़ रहे भारतीय स्टूडेंट्स की सुरक्षा को लेकर बयान जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर बताया कि तेहरान स्थित भारतीय दूतावास हालात पर लगातार नज़र बनाए हुए है और भारतीय छात्र-छात्राओं से संपर्क में है।
बयान में लिखा गया है, तेहरान में भारतीय दूतावास लगातार वहां के हालात पर नज़र बनाए हुए है और ईरान में रह रहे भारतीय स्टूडेंट्स से संपर्क बनाए हुए है ताकि उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
कुछ छात्रों को दूतावास की मदद से ईरान के ही सुरक्षित इलाकों में भेजा गया है। अन्य संभावित विकल्पों पर भी विचार चल रहा है। जैसे ही कोई नई जानकारी होगी, उसे साझा किया जाएगा।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

बुलंदशहर में एकता और भाईचारे की मिसाल है स्याना का सामूहिक रोज़ा इफ्तार

सैय्यद अतीक उर रहीम/ नेशनल ब्यूरो/ करंट मीडिया। बुलंदशहर । सियाना बुलंदशहर के यथार्थ ग्रुप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *