Breaking News
MP's Delegation

निर्दाेष की हत्या को पूरी मानवता की हत्या मानता है इस्लाम-ओवैसी

नई दिल्ली । पहलगाम हमला और उसके बाद भारत की तरफ़ से हुई कार्रवाई को बताने के लिए बीजेपी सांसद बैजयंत जय पांडा के नेतृत्व में सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल बहरीन पहुंचा। इस प्रतिनिधिमंडल ने बहरीन के कुछ प्रमुख लोगों से बातचीत की है ।
इस बातचीत में शामिल एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, आतंकवादी संगठन भारत में निर्दाेष लोगों की हत्या को सही ठहरा रहे हैं। वह क़ुरान की आयतों का ग़लत संदर्भ दे रहे हैं। हमें इसे ख़त्म करना होगा।
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, आतंकवादियों ने हत्या के लिए धर्म का इस्तेमाल किया है। इस्लाम आतंकवाद की निंदा करता है और क़ुरान ने स्पष्ट रूप से लिखा है कि निर्दाेष की हत्या पूरी मानवता की हत्या के बराबर है।
बहरीन के साथ साथ कुवैत, सऊदी अरब और अल्जीरिया जाने वाले इस प्रतिनिधिमंडल में सांसद निशिकांत दुबे, सांसद फांगनोन कोन्याक, सांसद रेखा शर्मा, सांसद असदुद्दीन ओवैसी, सांसद सतनाम सिंह संधू, गुलाम नबी आज़ाद और पूर्व विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला शामिल हैं।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

ख़त्म-ए-कुरआन की रूहानी महफ़िल आयोजित की गई

सैय्यद अतीक उर रहीम/नेशनल ब्यूरो करंट मीडिया नई दिल्ली । नई दिल्ली के मस्जिद कस्तूरबा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *