Breaking News

चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा

नई दिल्ली । भारत के निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों की पांच विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। आयोग की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गुजरात की कडी और विसावदर, केरल के निलंबूर विधानसभा, पंजाब के लुधियाना पश्चिम और पश्चिम बंगाल के कालीगंज विधानसभा में चुनाव कराया जाएगा।
निर्वाचन आयोग ने बताया कि 26 मई को चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी और इसके साथ ही चुनावी प्रकिया शुरू हो जाएगी। चुनाव में नामांकन की अंतिम तारीख़ 2 जून तय की गई है।
इसके बाद 3 जून को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी और 5 जून तक नामांकन वापस लिया जा सकेगा। आयोग ने बताया है कि 19 जून को वोट डाले जाएंगे और 23 जून को वोटों की गिनती की जाएगी ।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

ख़त्म-ए-कुरआन की रूहानी महफ़िल आयोजित की गई

सैय्यद अतीक उर रहीम/नेशनल ब्यूरो करंट मीडिया नई दिल्ली । नई दिल्ली के मस्जिद कस्तूरबा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *