Breaking News
Getty Image

ट्रंप द्वारा दवाओं पर टैरिफ़ लगाने से भारतीय फ़ार्मा कंपनियों के शेयरों में गिरावट

नई दिल्ली । अमेरिका द्वारा पहले दवाओं पर टैरिफ नहीं लगाने से लोगों को लग रहा था कि शायद दवाओं पर अमेरिका टैरिफ न लगाए क्योंकि अमेरिका भारत की दवाओं का एक बड़ा बाज़ार है। पिछले हफ़्ते टैरिफ़ की घोषणा के दौरान ट्रंप ने दवाइयों पर छूट दी थी। लेकिन अब ट्रंप द्वारा टैरिफ लगा देने की संभावना से भारतीय फ़ार्मा कंपनियों के शेयरों में भारी उतार-चढ़ाव आया है।
बायोकॉन, लॉरस लैब्स और ल्यूपिन जैसी फ़ार्मा कंपनियों को सबसे ज़्यादा नुकसान हुआ है। इन फ़ार्मा कंपनियों के शेयर 3 फ़ीसदी से 5 फ़ीसदी तक गिरे हैं। अन्य बड़ी कंपनियों में सन फ़ार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज़, सिप्ला और डॉ. रेड्डी लेबोरेटरी के शेयर 1 फ़ीसदी से 2 फ़ीसदी तक गिरे हैं।
हालांकि ट्रंप के लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ़ लागू हो चुके हैं. ट्रंप ने अभी यह साफ़ नहीं किया है कि वो दवाइयों पर कब और कितना टैरिफ़ लगाएंगे. हालांकि उन्होंने कहा है कि बहुत जल्द ही वह घोषणा करेंगे। बुधवार को भारत की फार्मा इंडेक्स में शामिल सभी 20 कंपनियों के शेयर नीचे गिर गए, जिससे भारत का शेयर सूचकांक निफ़्टी 50 भी 0.59 फ़ीसदी गिर गया।

About currentmedia09@gmail.com

Check Also

ख़त्म-ए-कुरआन की रूहानी महफ़िल आयोजित की गई

सैय्यद अतीक उर रहीम/नेशनल ब्यूरो करंट मीडिया नई दिल्ली । नई दिल्ली के मस्जिद कस्तूरबा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *